{"_id":"619bececcf73950167363f9f","slug":"proposal-for-dividend-of-15-28-lakh-to-farmers-passed-baraut-news-mrt565796214","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को 8 प्रतिशत से 15.28 लाख के लाभांश का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को 8 प्रतिशत से 15.28 लाख के लाभांश का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
बिनौली। कृषक सेवा सहकारी समिति में सोमवार को वार्षिक साधारण सभा एवं संगोष्ठी हुई। इसमें किसानों के लिए 15.28 लाख के लाभांश वितरण का प्रस्ताव पारित किया गया।
संगोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता योगेंद्र मलिक ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। किसान इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेकर लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों से सहकारी समितियों से वाजिब दाम पर उन्नत बीज, खाद और उर्वरकों को लेकर इस्तेमाल कर आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने समिति पर कृषि यंत्र उपलब्ध होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पराली न जलाकर मलचर का प्रयोग कर जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं। उन्होंने किसानों को सभी कृषि यंत्रों को समिति पर उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव पास करने की जानकारी दी। इस दौरान प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह राणा ने बताया कि समिति का अधिकतम दायित्व 40 करोड़ 49 लाख तथा कृषकों को आठ प्रतिशत का 15.28 लाख रुपये लाभ वितरण का प्रस्ताव पारित किया गया।
जिला सहकारी बैंक प्रबंधक रोहित पटेल ने किसानों को बैंक संबंधी ऋण लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। संगोष्ठी की अध्यक्षता उप सभापति जितेंद्र उज्ज्वल ने की। संगोष्ठी में प्रह्लाद सिंह, चेयरपर्सन पूर्व प्रधान संजू चौधरी मवीकलां, सचिव हरेंद्र सिंह, सुदर्शन गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, नत्थू सिंह, राजपाल सिंह, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, संजय कुमार, रमेश चंद चौहान ने भी विचार रखे। संगोष्ठी में महिपाल, अरुण धामा, मांगे रंछाड़, सुरेंद्र सिंह, वीरसेन, जयभगवान, महावीर सिंह, मनोज तोमर, बाबूराम आदि किसान मौजूद रहे।