प्रॉपर्टी डीलर से लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बली गांव के प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक द्वारा बागपत से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे हमीदाबाद गांव से थोड़ा आगे डेरी के पास पहुंचे। एक बदमाश ने विक्रम पर डंडे से प्रहार कर दिया। इससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिर गई। तभी चार अन्य बदमाशों ने उनके पास लूटपाट शुरू कर दी।
विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। बाद में गन प्वाइंट पर लेकर उनसे 56 हजार की नगदी, बाइक और मोबाइल लूटकर ले गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने घंटो बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पांच-छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा होगा।