फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Process of promotion of teachers of council schools started

Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू

Wed, 01 Nov 2023 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Process of promotion of teachers of council schools started
-विभाग ने पोर्टल पर अपडेट की शिक्षकों की सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने आठ नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है। जिले में 85 शिक्षकों का प्रमोशन होगा।

परिषदीय विद्यालयों में पिछले पांच साल से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई थी। पदोन्नति न होने के कारण शिक्षकों को चयन वेतनमान लाभ नहीं मिल रहा था। शिक्षक पिछले पांच साल से पदोन्नति की मांग उठाते आ रहे थे। शिक्षकों की मांग पर शासन स्तर से छह माह पूर्व पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे, मगर बीच में पदोन्नति की प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब फिर से शासन ने शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरु कर दी है। शासन ने बीएसए को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर पोर्टल पर अपडेट करने और आठ नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। जिले में लगभग 85 शिक्षकों का प्रमोशन होना है। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि शासन के निर्देश पर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर पोर्टल पर अपडेट कर दी है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed