फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prisoners protest in jail for bread

दाल चावल के साथ रोटियां न मिलने से नाराज जिला जेल के बंदियो ने दिया धरना

Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prisoners protest in jail for bread
खेकड़ा (बागपत)। गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में दाल-चावल के साथ रोटियां न मिलने से नाराज बंदियों ने जेल परिसर में धरना शुरू कर दिया। भविष्य में दाल-चावल के साथ रोटियां बनवाने के जेल अधीक्षक के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

जिला जेल की क्षमता 660 बंदियों की है। इसमें करीब 950 बंदी हैं। जेल में बंदियों के लिए बृहस्पतिवार को दाल-चावल बनाए जाते हैं। दोपहर में दाल-चावल के साथ रोटियां न बनाने से बंदी नाराज हो गए। उन्होंने जेल परिसर में धरना शुरू कर दिया। कहना था कि कुछ बंदी मधुमेह आदि बीमारी से ग्रसित हैं। वे चावल नहीं खाते हैं। उन्हें चावल नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए उन्हें रोटियां चाहिए। करीब एक घंटे बाद जेल अधीक्षक बृजेंद्र यादव धरनारत बंदियों के बीच पहुंचे। उन्होंने भविष्य में दाल-चावल के साथ रोटियां बनवाने का आश्वासन दिया। इस पर बंदियों ने धरना समाप्त किया। जेल अधीक्षक का कहना है कि जेल में बंदियों ने धरना नहीं दिया है। कुछ बंदियों ने दाल-चावल के साथ खाने के लिए रोटी मांगी थी। उन्हें रोटियां परोस कर समस्या का समाधान करा दिया है।
विज्ञापन

जिला जेल में 70 बंदी रक्षकों की तैनाती
खेकड़ा। जिला जेल में बृहस्पतिवार को 70 बंदी रक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इससे जेल की सुरक्षा चाक चौबंद है। वर्ष 2016 में जिला जेल का शुभारंभ हुआ था। जेल में फिलहाल 950 बंदी हैं। इन पर अब तक महज 30 बंदी रक्षक तैनात थे। इससे बंदियों की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से नजर नहीं रखी जा रही थी। जेल में बंदियों के बीच कई बार संघर्ष हो चुके हैं। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी और खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी निवासी ऋषि की जेल में हत्या हो चुकी हैं। जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार यादव का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला जेल में 70 बंदी रक्षकों की तैनाती की गई है। अब जेल की सुरक्षा चाक चौबंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed