{"_id":"6276b30269ed67538972565c","slug":"priority-to-solve-the-problems-of-teachers-baraut-news-mrt5876430192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना मेरी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना मेरी प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के विहर्ष सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्यमंत्री केपी मलिक का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर केपी मलिक ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता है।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण जंतु उद्यान, तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक, शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री सतवीर सिंह, मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, राजीव तोमर व शिक्षक मनोज पंवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करक ेकिया। कार्यक्रम में माध्यमिक, प्राथमिक व सेवानिवृत्त शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला शिक्षिकाएं भी सम्मान समारोह में शामिल हुईं। केपी मलिक ने कहा कि शिक्षकों का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान होता है। गुरु ही बच्चों का मार्गदर्शन कर भविष्य तय करते हैं। इस दौरान शिक्षकों ने उनके समक्ष पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सा सुविधा समेत अन्य समस्याएं गिर्नाइं।
वहीं, केपी मलिक ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर हल कराने का आश्वासन दिया। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह व प्रहलाद सिंह ने भी विचार रखे। जिला मंत्री सतवीर सिंह, पूर्व प्रवक्ता ओमपाल शास्त्री, सचिन गुप्ता आदि शामिल रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने की तथा संचालन संरक्षक वल्लभ सिंह शर्मा ने किया। समारोह को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, प्राथमिक के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जूनियर के विकास मलिक जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, डॉ. प्रशांत जैन, सतपाल सिंह, भरतवीर, लोकेश कुमार, विपिन चौहान, आदेश गुप्ता, डॉ. जाकिर हुसैन, कुशलवीर, अशोक कुमार, प्रीतम सिंह वर्मा, दिनेश जैन, प्रदीप शर्मा, राजेश वर्मा आदि सहित काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं आदि शामिल रहे।