प्रधानाचार्य से टीचर ने की अश्लील हरकतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया वे बुधवार को कॉलेज में शिक्षकों की मीटिंग ले रही थी। उस समय एक सहायक अध्यापक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसको समझाया, मीटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद ही आरोपी टीचर उनके ऑफिस में पहुंचा। आरोपी ने उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरु कर दी। उसके साथ आरोपी ने अश्लील हरकतें की।
विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर वहां पर अन्य टीचर और कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने किसी तरह उसकी इज्जत बचाई। बाद में आरोपी धमकी देकर चला गया। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। छपरौली पुलिस ने कहा प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपी टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।