{"_id":"6919b8f5b1996508970170f0","slug":"principal-should-pay-attention-to-the-education-of-children-mahesh-chand-sharma-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-141940-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें प्रधानाचार्य : महेश चंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें प्रधानाचार्य : महेश चंद शर्मा
विज्ञापन
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को दूसरे दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश विद्या भारती की बैठक हुई। वहां प्रधानाचार्यों को विद्यालय की कार्ययोजना के बारे में बताया।
बैठक में प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख महेश चंद शर्मा ने अप्रैल माह में बनाई गई योजनाओं की विद्यालय स्तर पर समीक्षा की और अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों को बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देकर सुधार करना चाहिए। प्रदेश निरीक्षक हेमराज व क्षेत्रीय शिशु वाटिका संयोजक शिव कुमार ने कहा कि प्रधानाचार्यों के कंधों पर ही विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी है। इस दौरान रविंद्र कुमार, ओमकार, यशपाल सिंह, डॉ़ सुभाष त्यागी, चौधरी पवन ठेकेदार, आचार्य गजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।