फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   principal dead in road acccident

सड़क हादसे में प्रधानाचार्य की मौत, गहरे गड्ढे फिर बने कारण

Sun, 08 Apr 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
principal dead in road acccident
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत-मेरठ मार्ग के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।  मीतली और डौला गांव के बीच कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार  एमजीएम इंटर कालेज ढिकौली के प्रधानाचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे प्रधानाचार्य गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की वजह गड्ढ़े बताए गए हैं। 
विज्ञापन


मेरठ के सुभाष नगर निवासी राकेश मोहन (46) पुत्र निर्मल एमजीएम इंटर कालेज ढिकौली के प्रधानाचार्य थे। शनिवार को बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में आयोजित मीटिंग में शामिल होने के लिए इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकारी के प्रधानाचार्य राजकुमार त्यागी के साथ बाइक पर जा रहे थे। मेरठ-बागपत मार्ग पर मीतली व डौला गांव के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में  टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में राकेश मोहन  की मौके पर ही मौत हो गई और राजकुमार त्यागी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।  घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  प्रधानाचार्य की मौत से जनपद के शिक्षकों में शोक की लहर है। उधर, कुराली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार और माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मेरठ रोड पर हादसों की वजह गड्ढे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed