फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prices of potato, onion have also fallen

सस्ता हुआ आलू, प्याज के दाम भी गिरे

Mon, 07 Dec 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Prices of potato, onion have also fallen
आलू ही नहीं अन्य हरी सब्जियों के भी गिरने शुरू हो गए दाम
विज्ञापन

बड़ौत। नया आलू बाजार में पहुंचते ही दाम गिरने शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह के भीतर आलू के दामों में 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट आयी है। इसके साथ साथ प्याज के दाम भी नीचे आ रहे हैं। मंडी के थोक सब्जी विक्रेताओं की माने तो आलू के दाम में अभी और गिरावट आएगी। पांच दिन पहले जो आलू फुटकर बाजार में पचास रुपये किलो तक बिक रहा था वही आलू अब 18 से 20 रुपये किलो पहुंच गया है। पुराना आलू वर्तमान में 25 रुपये प्रति किलो ही बिक रहा।
ये बोले आलू व्यापारी--
- आलू व्यापारी राजकुमार ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दोगुने भाव में आलू बिका था। कोल्ड स्टोर खाली हो चुके हैं। आने वाले दिनों में आलू के भाव में और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

- सब्जी विक्रेता रामकुमार ने बताया कि सोमवार को मंडी में 50 किलो आलू 750 से लेकर 850 रुपये तक बिका। कुछ दिन पहले आलू ढ़ाई हजार से तीन हजार में 50 किलो मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह से बिक रहा था 50 रूयये प्रति किलो आलू
बड़ौत। बता दें कि पिछले पांच माह से आलू 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। नई फसल आने पर आलू के भाव में गिरावट आई है। आलू के दाम गिरने से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है।
ये बोली महिलाएं-----
- शिक्षिका राजेश राणा का कहना है कि बढ़ती महंगाई से घर का बजट बिगड रहा है। आलू व प्याज के दाम घटने से थोड़ी राहत मिली है।
- महिला चिकित्सक सरिता का कहना है कि आखिर कब तक लोग महंगाई से जूझते रहेंगे। आलू व प्याज के दाम कम हुए तो गैस के दाम बढ़ गए।
- स्नेहलता का कहना है कि सब्जियों के दाम घटने से आम जन को थोड़ा लाभ जरूर मिलेगा। घर के बजट पर भी असर पड़ेगा।
फुटकर बाजार में सब्जियों का भाव
सब्जी पहले दाम अब दाम
मैथी 30 20
बथुआ 35 20
पालक 25 15
शिमला मिर्च 50 40
हरी मटर 50 40
गोभी 20 15
टमाटर 40 25 से 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed