फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prepare for elections to defeat BJP

भाजपा को हराने के लिए चुनाव की तैयारी में जुटें

Tue, 31 Aug 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Prepare for elections to defeat BJP
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत बैठक हुई। प्रदेश सचिव विदित चौधरी और राजेंद्र अवाना ने कहा कि आगामी विधानसभा सभा चुनाव में देश की दिशा तय होगी। उन्होंने कार्यकर्ता से भाजपा को हराने के लिए चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों और सरकार चलाने की अपरिपक्वता ने देश की अर्थ व्यवस्था को चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों में योगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। चुनौती से निपटने के लिए कांग्रेस संगठन के विस्तार पर ध्यान दे रही है। जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के पंजों से भारत को मुक्त कराने में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन सर्जन अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सत्यपाल पथौलिया, बड़ौत नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, खिलेराम गुर्जर, चौधरी अनिल तोमर, एडवोकेट हरेन्द्र सिंह, एडवोकेट सत्यपाल पंवार, ओमकार दत्त शर्मा, अनिल देव त्यागी, बेगराज सिंह, डॉ राजीव सैन, प्रमोद गोस्वामी, जियाउल, श्यामदत्त शर्मा, राजेन्द्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed