{"_id":"629a4e71a1d07d30c8213a7e","slug":"preparations-intensified-to-deal-with-malaria-and-dengue-baghpat-news-mrt5912940199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया और डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया और डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बरसात के मौसम में लोगों को मलेरिया और डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के लिए सीएचसी पर दवा उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त लोगों को बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता व एतिहयात बरतने के लिए जागरूक कर रही है।
बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। इसमें मच्छर जनित बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए सभी सीएचसी पर एंटी लार्वा उपलब्ध कराया है। ग्राम प्रधान सीएचसी से एंटी लार्वा लेकर गांव में छिड़क़ाव करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने, पानी को ढककर रखने, कूलर व फ्रीज की नियमित सफाई करने के अतिरिक्त नालियों में केरोसिन का छिड़क़ाव करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
वर्जन
बरसात से पहले लोगों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक कर रही हैं।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ