फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations for the Golden Rath Yatra Festival are complete, responsibilities are handed over

Baghpat News: स्वर्ण रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, जिम्मेदारी सौंपी

Tue, 17 Sep 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Golden Rath Yatra Festival are complete, responsibilities are handed over
-नगर में 18 सितंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी स्वर्ण रथयात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के मुख्य रास्तों से 18 सितंबर को निकाली जाने वाली स्वर्ण रथयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही समाज के लोगों को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व के समापन पर श्री अजितनाथ भगवान की स्वर्ण रथ यात्रा मुनि विशुभ्र सागर महाराज के सानिध्य में दोपहर 12 बजे 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी से प्रारंभ होकर कैनाल रोड, गांधी रोड, अतिथि भवन, महावीर मार्ग होते हुए दिगंबर इंटर कॉलेज के पांडुकशिला मैदान में पहुंचेगी। पांडुकशिला पर अजितनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक होगा और भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए बागपत के अलावा अन्य जगहों से श्रद्धालु बड़ौत नगर में पहुंचेंगे। रास्ते में जगह-जगह अनेक जैन संस्थाओं द्वारा प्रभावना वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों पूर्ण कर ली गई हैं। अध्यक्ष सुभाष जैन और महामंत्री राजकुमार जैन के नेतृत्व में मेला मंत्री मुकेश जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, अखिलेश जैन का योगदान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed