फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations for Jaineshwari Muni Diksha Mahotsav started

Baghpat News: जैनेश्वरी मुनि दीक्षा महोत्सव की तैयारियां शुरू

Wed, 11 Oct 2023 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Jaineshwari Muni Diksha Mahotsav started
बड़ौत। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आगामी 25 अक्टूबर को दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में आठ बाल ब्रह्मचारी दीक्षार्थी का दीक्षा महोत्सव दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि सभी भौतिक सुखों व आराम को छोड़कर आठ संयमी युवा जैन मुनि दीक्षा लेंगे। दीक्षा महोत्सव में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया कि दीक्षा महोत्सव के दौरान 22 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से हल्दी रस्म, 23 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे दीक्षार्थियो की बिनोली (शोभा) यात्रा निकाली जायेगी। 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दीक्षार्थियो का आहारचर्या अभ्यास, दोपहर 1 बजे से गण धरवलय विधान और रात्रि 3 बजे केशलोच संपन्न होगा। 25 अक्तूबर को दोपहर 11.27 से भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य और पंडित श्रेयांस जैन के निर्देशन में संपन्न होगा। बताया कि बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन को दीक्षा महोत्सव का प्रथम निर्देशक संयोजक और सुनील जैन तेल वालों को दीक्षा महोत्सव का द्वितीय संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed