{"_id":"6535710f82026a385e0329a4","slug":"preparations-begin-for-chief-ministers-public-meeting-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3467-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारी शुरू
Mon, 23 Oct 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान में आगामी 26 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रविवार को डीएम व एसपी ने कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार को डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह, एसपी अर्पित विजयर्गीय जनता वैदिक कॉलेज में पहुंचे और सीएम की सभा को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की हिदायत दी। उधर, इस संबंध में एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोजिजाबाद नांगल स्थित श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में भागवत कथा में भाग लेंगे। उसके बाद जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए पंडाल लगना शुरू हो गया है। उधर, सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने भी कॉलेज के मैदान पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली और सीएम की जनसभा को सफल बनानें का आहवान किया।