फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP leaders reached six districts in the business conference, Deputy CM Keshav Prasad arives

Meerut: व्यापारी सम्मेलन में छह जिलों को साधने पहुंचे BJP नेता, डिप्टी सीएम बोले- देश अब पीछे नहीं देखेगा

Mon, 04 Mar 2024 02:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Mar 2024 02:46 PM IST
सार

मेरठ में वर्ष 2020 के बाद व्यापारियों का बड़ा सम्मेलन आज सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिंह पहुंचे। क्षेत्रीय भाजपा नेता भी सम्मेलन में शामिल हुए।

विज्ञापन
Meerut: BJP leaders reached six districts in the business conference, Deputy CM Keshav Prasad arives
व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा लोकसभा चुनाव से पूर्व आज छह जिलों के व्यापारियों का सम्मेलन सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा व्यापारियों को केंद्र और सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए 2024 के चुनाव में साधने की रूपरेखा बनाई जा रही है। इससे इतर व्यापारी भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपने पक्ष भी रखेंगे।

विज्ञापन


चुनाव से पूर्व 2020 के बाद के व्यापारी सम्मेलन आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब भारत पीछे नहीं देखेगा। कांग्रेस ने देश को एक हजार वर्ष पीछे किया। हम इसे आगे लेकर जाएंगे। हम, आप सभी मोदी परिवार हैं। अपनी सोशल अकाउंट में मोदी परिवार अवश्य लिखें। जनता की अदालत में आए हैं। 80 सीट यूपी में भाजपा को मिलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर देश बढ़ रहा है। पहले दिल्ली से एक रुपया जाता था लेकिन पंद्रह पैसे मिलते थे। अब एक बटन पर विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता तक पहुच रहा है। कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस अम्मा की भी अम्मा है। इस बार चुनाव सौ साल के विकास का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आयोजन के माध्यम से व्यापारियों को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। भाजपा के कार्यकाल में सर्वाधिक लाभ उद्यमी और व्यापारियों को मिला है। 

यह भी पढ़ें: BJP Candidate List: गाजियाबाद पर अटका मेरठ का गणित, चौंकाने वाली हो सकती है घोषणा, लगाए जा रहे ये कयास

Meerut: BJP leaders reached six districts in the business conference, Deputy CM Keshav Prasad arives
व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

आत्मनिर्भर भारत में व्यापारियों और उद्यमियों का अहम योगदान है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति समृद्ध हो और विश्व को रोजगार प्रदान करे इसी उद्देश्य के साथ यह आयोजन किया गया है। प्रदेश और केंद्र सरकार व्यापारी हित में ही कार्य कर रही है। सम्मेलन में मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, बागपत के व्यापारी शामिल होने पहुंचे।

उधर, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के सामने व्यापारियों के हित की बात रखी गईं। अब तक सरकार के द्वारा व्यापारी हित में कार्य किए गए हैं। जीएसटी विभाग की बहुत सी समस्याएं 2017-18 बनी हुई हैं।

विभाग द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं। पूर्व में कहा गया कि पिछले सत्र के बारे में पूछा नहीं जाएगा। जीएसटी पोर्टल सही ढंग से कार्य नहीं कर रहा है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में व्यापारी की मन की बात सुनी जाएगी यह पहली बार संभव हो पाया है। इंस्पेक्टर राज से व्यापारी को छूट मिलनी चाहिए। व्यापारी के उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार द्वारा बहुत से प्रयास किए गए हैं। अभी भी कुछ विषय हैं जिनपर विचार किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed