फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav: Ankit Sharma joined SP, took membership of the party in Lucknow

UP: मेरठ से भाजपा नेता अंकित शर्मा समेत 15 ने थामा सपा का दामन, अखिलेश किस पर चलेंगे दांव, कई हैं दावेदार

Mon, 04 Mar 2024 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में मेरठ के भाजपा नेता अंकित शर्मा ने सोमवार को लखनऊ में समजावादी पार्टी का दामन थाम लिया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए सपा किस पर दांव चलेगी इसे लेकर पार्टी ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav: Ankit Sharma joined SP, took membership of the party in Lucknow
अखिलेश यादव को साइकिल भेंट करते अंकित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से मिलेनियम पब्लिक स्कूल के मालिक अंकित शर्मा समेत 15 लोगों ने सोमवार को सपा ज्वाइन कर ली। भाजपा नेता अंकित शर्मा लखनऊ में सपा में शामिल हो गए। अंकित शर्मा ने बताया कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। उनके साथ 15 और व्यापारी वर्ग के लोग हैं जिन्होंने सपा जॉइन की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई है। वह सपा की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे और लोकसभा चुनाव सपा मजबूती से लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को एक सोने की साइकिल भी भेंट की।

विज्ञापन


सपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोग
सुधीरकांत शर्मा - राष्ट्रीय महामंत्री,अखिलभारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, मेरठ

.

सत्यप्रकाश मिश्रा- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, 
अखिलभारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, युवा प्रकोष्ठ,मेरठ


वेदप्रकाश शर्मा - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
(भारत गौरव रत्न),अखिलभारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, मेरठ

उमेश कुमार शर्मा(सरधना )- मण्डल उपाध्यक्ष,अखिलभारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, मेरठ
अजीत शर्मा - मेरठ जिला महासचिव,अखिलभारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, मेरठ
मुनेश शर्मा (सरधना) - जिला सचिव,अखिलभारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा,मेरठ
दिनेश प्रधान

हालांकि लोकसभा चुनाव में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए सपा किस पर दांव चलेगी, इसे लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। कई दावेदार हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल भाजपा के टिकट पर निगाहें हैं। भाजपा ने अभी इस सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।


सपा का रालोद से गठबंधन खत्म हो गया था। रालोद का भाजपा से गठबंधन हो गया है और सपा का कांग्रेस से। कयास लगाए जा रहे हैं कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट सपा के खाते में जाएगी। सपाइयों ने टिकट के लिए माथापच्ची भी शुरू कर दी है। 


सपा में टिकट के लिए दावेदारों में पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने तो इस साल जनवरी में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर भी लगा दिया था, जिस पर मेरठ- हापुड़ लोकसभा, अपना नाम और सपा का सिंबल लगा था। 

हालांकि उन्होंने खुद को प्रत्याशी नहीं लिखा, पर इससे साफ इशारा है कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इस संबंध में उन्होंने स्वीकार भी किया कि वह अगर पार्टी हाईकमान, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें चुनाव लड़ाएंगे तो वह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार वह बुलंदशहर से सपा टिकट पर चुनाव लड़े थे, हालांकि हार गए थे। सपा में मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में अकेले योगेश वर्मा नहीं हैं, इनके अलावा सरधना विधायक अतुल प्रधान, किठौर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी और पूर्व सांसद हरीश पाल के पुत्र नीरज पाल प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

हालांकि पार्टी से इस तरह की बातें भी छनकर आ रही हैं कि इस बार हो सकता है कि सपा किसी विधायक को टिकट न दे, लेकिन ऐसा अभी किसी ने खुलकर नहीं कहा है।

जल्द ही घोषणा होने की उम्मीद है। सपा प्रवक्ता विजय राठी का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व टिकट तय करेगा। अभी कोई भी फैसला नहीं हुआ है। पार्टी हाईकमान से अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed