फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation to run sugar mill from November 1

शुगर मिल एक नवंबर से चलाने की तैयारी, 30 हजार से ज्यादा ने त्रुटियां ठीक कराई

Mon, 25 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparation to run sugar mill from November 1
किसान सुरेश त्यागी - फोटो : BAGHPAT
बागपत/रमाला। सहकारी चीनी मिल बागपत व रमाला के नए पेराई सत्र की तैयारी अंतिम चरण में है। एक नवंबर से मिल चलाने की तैयारी है। गन्ना विभाग ने सितंबर में कच्चा कैलेंडर जारी कर आपत्तियां मांगी थीं। बागपत व रमाला मिल के करीब तीस हजार किसानों ने गन्ना प्रजाति, गन्ना रकबा, पेड़ी-पौधा आदि त्रुटि दूर कराईं। मिलों ने किसानों का डाटा सही कराकर साइट पर अपलोड कर दिया है। अब मिलों ने फाइनल ई गन्ना कैलेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

रमाला शुगर मिल के गन्ना मुख्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि किसान साइट पर अपना कैलेंडर चेक कर सकते हैं। कैलेंडर में नौ क्विंटल की पर्ची दर्शाई गई है परंतु किसान 9-9 क्विंटल की दो पर्ची को एक पर्ची गिनें। उन्होंने बताया कि यदि किसान के फाइनल कैलेंडर में त्रुटि है तो सुपरवाइजर से मिलकर तत्काल दूर करा लें। सहकारी चीनी मिल रमाला के प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने बताया कि अब किसानों को मिल चालू होने का इंतजार है। मौसम में बदलाव की वजह से मिल चलने में देरी हो रही है। रमाला मिल एक नवंबर को पेराई सत्र शुरू करेगी। 29 अक्तूबर को किसानों का इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। नए पेराई सत्र की गन्ना पर्ची भी फोन मेसेज से ही किसानों के पास भेजी जाएंगी। पहले अगेती प्रजाति के गन्ने की तौल होगी। मिल ने अपने सभी क्रय केंद्र लगा दिए हैं।
विज्ञापन

किसानों को संशय
बागपत शुगर मिल का ई-कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें गन्ने की पर्ची इस बार 9-9 क्विंटल की लिखने से किसानों में संशय पैदा हो गया। नैथला गांव के किसान राजेंद्र कुमार, सुरेश त्यागी, नौरोजपुर के अशोक कुमार, सतीश कुमार का कहना है कि कैलेंडर में 9-9 क्विंटल की पर्ची लिखी गई है। जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। उसको लेकर शुगर मिल अधिकारियों को स्थिति साफ करनी चाहिए। इस पर बागपत शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि जिस तरह से पहले ट्रॉली की पर्ची 36 क्विंटल की जारी की जाती थी और कैलेंडर में उसे 18-18 क्विंटल की लिखा जाता था। इस तरह ही अब बुग्गी की पर्ची भी जारी 18 क्विंटल की होगी, लेकिन उसे कैलेंडर में 9-9 क्विंटल लिखा गया है। यह केवल इसलिए किया गया है, जिससे कोई ओवरलोड लेकर आता है तो उसकी केवल 9 क्विंटल की पर्ची के आधार पर कटौती हो सके। इस तरह ओवरलोडिंग को रोकने के लिए गन्ना विभाग की ओर से ऐसा किया गया है।

किसान सतीश कुमार

किसान सतीश कुमार- फोटो : BAGHPAT

किसान अशोक कुमार

किसान अशोक कुमार- फोटो : BAGHPAT

किसान राजेन्द्र कुमार

किसान राजेन्द्र कुमार- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed