फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pregnant women were screened on Mother's Day

मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जांच की

Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women were screened on Mother's Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/खेकड़ा। सीएचसी बागपत और खेकड़ा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस मनाया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच कर दवाईयां उपलब्ध कराई गई। हाई रिस्क प्रेगनेंसी श्रेणी में चिह्नित महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मातृत्व दिवस मनाया जाता है। शुक्रवार को सीएचसी पर 50 गर्भवती महिलाओं की खून की जांच की गई। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पांच महिलाओं को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। 31 महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड किए गए। इसके उपरांत जांच कराने आई महिलाओं को निशुल्क फल एवं दवाइयां वितरित की गई। उधर, खेकड़ा पीएचसी पर 101 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इनमें 16 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क में चिह्नित कर उपचार शुरू किया गया। फल और पौष्टिक आहार वितरित किए गए। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने कैंप का शुभारंभ किया। डा. प्रगति अग्रवाल ने बताया कि तेजी से घटते हीमोग्लोबिन और सेहत की अनदेखी के कारण महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की चपेट में आ रही हैं। हीमोग्लोबिन की स्तर बढ़ाने के लिए 90 दिन के लिए 180 आयरन की गोली दी जाती हैं। इस दौरान स्टाफ नर्सिंग आफिसर प्रिया राज, बीसीपीएम शशि चौधरी, वार्ड आया लक्ष्मी देवी, लैब टेक्नीशियन नफीस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed