फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pregnant woman killed for not meeting dowry demand

Baghpat News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती की हत्या

Sat, 26 Aug 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman killed for not meeting dowry demand
पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। तमेलागढ़ी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार की रात एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पुलिस आरोपी पति व ससुर को हिरासत में लिया है।
शामली जनपद के दथेड़ा गांव निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रेणू (25) की शादी वर्ष 2018 में तमेलागढ़ी गांव के सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक मांगने लगे। रेणु ने दहेज लाने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात रेणु का फोन आया और उसने मारपीट होने की जानकारी देते हुए हत्या की भी आशंका जताई। आरोप लगाया कि इसके बाद रेणु की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि रेणु पांच माह की गर्भवती थी, जबकि पहले से उसका एक बेटा है। सूचना पर सीओ बड़ौत सविरत्न गौतम और नायब तहसीलदार बड़ौत अतुल रघुवंशी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति सोनू, ससुर तेजपाल, सास रेशो, जेठ राजेंद्र, जेठानी अंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपी पति सोनू व ससुर तेजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जब पहुंचे तो चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी
रामकुमार ने बताया कि मृतका रेणु के सिर में चोट और गले में रस्सी के निशान मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। अगर वे थोड़ी देरी से पहुंचते तो अंतिम संस्कार भी हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed