{"_id":"64d9379cabde32d4e40ac107","slug":"praveen-became-the-president-of-digambar-jain-samaj-after-winning-by-six-votes-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2117-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छह वोट से जीतकर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष बने प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छह वोट से जीतकर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष बने प्रवीण
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष पद के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव कोर्ट के दखल के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराया गया। मात्र छह वोटों से अध्यक्ष पद पर प्रवीण जैन विजयी रहे। उन्होंने कुल 312 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 306 वोट मिले। विजेता प्रत्याशी प्रवीण जैन को एसडीएम व तहसीलदार ने प्रमाण पत्र भी सौंपा।
दिगंबर जैन समाज समिति का चुनाव साढ़े छह साल बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए। साढ़े तीन साल से समिति का कार्यकाल खत्म होने के कारण कालातीत चल रही थी। चुनाव कराने के पक्षधर समाज के लोगों को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा वहीं कालातीत समिति के पदाधिकारी चुनाव कराने के लिए तैयार नहीं थे।
तयशुदा कार्यक्रम के तहत रविवार को चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार अमरचंद वर्मा के निर्देशन में जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सुबह दस बजे अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण जैन व संदीप जैन उर्फ डब्बू चुनाव मैदान में थे। चुनाव में कुल 757 मतदाता थे। शाम 4 बजे तक वोटिंग हुई।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार अमरचंद वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में कुल 621 वोट डाले गए, जिसमें प्रवीण जैन छह वोटों से विजयी रहे। प्रवीण जैन को 312 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी संदीप जैन उर्फ डब्बू को 306 वोट मिले। दो वोट निरस्त रहे।
मतदान के बाद मतगणना की पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर बिनौली एनएस सिरोही की देखरेख में बिना मोबाइल वोटरों को वोट डालने के लिए अंदर जाने दिया गया। एसडीएम सुभाष सिंह भी मौजूद रहे।