फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pradhans will not take oath in 84 gram panchayats

84 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं, प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ

Sun, 23 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pradhans will not take oath in 84 gram panchayats
बागपत। जिले के 84 ग्राम प्रधान जीत दर्ज करने के बाद भी कोरम पूरा नहीं कर पाए। इसकी वजह से ये ग्राम प्रधान शपथ समारोह से दूर रहेंगे। शपथ समारोह में सिर्फ कोरम पूरा करने वाले ही ग्राम प्रधानों को शामिल किया जाएगा। जिले में 160 प्रधानों को 25 व 26 मई को जूम एप के माध्यम से बीडीओ शपथ दिलाएंगे। शपथ से वंचित रहने वाले ग्राम प्रधानों को कोरम पूरा करने के बाद ही शपथ दिलाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बागपत जनपद में द्वितीय चरण में 19 अप्रैल को हुआ था। मतगणना होने के बाद से जीत दर्ज करने वाले ग्राम प्रधान शपथ का इंतजार कर रहे थे। अब 25 व 26 मई को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 27 मई को ग्राम पंचायतों में पहली बैठक होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि बीडीओ द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर ही प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

84 प्रधान शपथ से रहेंगे दूर
जनपद में 244 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से सिर्फ 160 पंचायतों के ही प्रधान शपथ समारोह में शामिल होंगे। 84 ग्राम प्रधानों शपथ कार्यक्रम से दूर रहेंगे। इन पंचायतों का कोरम पूरा नहीं होने से दावेदारों को प्रधान पद की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में कई पंचायतों के नहीं हुए थे कोरम पूरे
वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में भी कई प्रधानों के कॉलम तक पूरे नहीं हो पाए थे। जिससे वहां कार्य कराने में काफी दिक्कत आई थी। बाद में यहां उप चुनाव कराए गए थे।

इन ग्राम पंचायतों के प्रधान नहीं लेंगे शपथ
भैड़ापुर, अहमद नगर, बसी, हरचंदपुर, सुभानपुर, नूरपुर मुजविदा, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी, फिरोजपुर, गोठरा, डूंडाहेड़ा, लूंब, हलालपुर, सोंटी, लुहारा, औसिक्का, बिराल, बाम, शबगा, हिलवाड़ी, सादतपुर, सिनौली, वाजिदपुर, जौहड़ी, फतेहपुर चक, मलकपुर, छछरपुर, गूंगाखेड़ी, चौबली, कंडेरा, लोयन, बड़का, अंगदपुर, पाली, गौरीपुर ज्वाहरनगर, चौहल्दा, सरूरपुर कलां, फतेहपुर पुट्ठी, निनाना, धनौरा सिल्वरनगर, संतोषपुर, ढोढरा, पावला बेगमाबाद, सूरजपुर महनवा, गौरीपुर हबीबपुर, सुल्तानपुर हटाना, कर्मअलीपुर गढी, दौझा, ग्वालीखेडा, अहेडा, गौसपुर, चमरावल, घटौली, बसा टीकरी, खट्टा प्रहलादपुर, औगटी, दोलतपुर, डौलचा, अमीपुर बालैनी, मतानतनगर, खिंदौडा, लुहारा, हरियाखेडा, पुरामहादेव, फतेहपुर, माखर ग्राम पंचायत के प्रधान शपथ नहीं लेंगे।
ब्लॉकबार शपथ ग्रहण की स्थिति
ब्लॉक पंचायत शपथ वाली पंचायत वंचित पंचायत
पिलाना 41 26 15
बड़ौत 44 27 17
छपरौली 26 22 04
बागपत 44 27 17
बिनौली 53 33 20
खेकड़ा 36 25 11
कुल 244 160 84
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed