फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pradeep of Ghaziabad became champion in shooting

शूटिंग में गाजियाबाद के प्रदीप बने चैंपियन

Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pradeep of Ghaziabad became champion in shooting
बागपत : कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में आयोजित उमेश मोदी स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता खिल? - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में चल रही उमेश मोदी स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप का बुधवार को धूमधाम से समापन हो गया। चैंपियनशिप में गाजियाबाद के शूटर प्रदीप सिंह एयर राइफल सीनियर वर्ग के चैंपियन बने।
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन अमित राणा, उमेश मोदी स्पोर्ट्स एकेडमी के जनरल मैनेजर राजीव बोबील, मलकपुर शुगर मिल के यूनिट हेड विपिन चौधरी, प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रबंधक राव फारूख, आशीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। फाइनल मुकाबले में एयर रायफल सीनियर वर्ग में गाजियाबाद के प्रदीप सिंह ने सटीक निशाना लगाते हुए 400 में से 399 अंक हासिल कर चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता। इसके अलावा हर्ष सूर्या रुड़की ने एयर रायफल जूनियर वर्ग में 400 में से 398 अंक प्राप्त कर द्वितीय और आदित्य सिंह रुड़की ने एयर रायफल जूनियर मैन में 400 में से 398 अंक प्राप्त कर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एयर पिस्टल वर्ग में तुषार गर्ग ने प्रथम, सूजल ने द्वितीय, अंकित राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता शूटरों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर अनू तोमर, कोच सौरभ तोमर का योगदान रहा। इसके अलावा कार्यक्रम में मोदीनगर स्कूल के प्रधानाचार्य एनपी सिंह, वाइस प्रिंसिपल मोदीनगर दयावती मोदी एकेडमी की गुरमीत गुप्ता, प्रबंधक एसएस कौशिक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed