{"_id":"5e161e4e8ebc3e87aa2c24e8","slug":"power-corporation-team-beaten-lineman-injured-baghpat-news-mrt4626567192","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट, लाइनमैन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट, लाइनमैन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। चमरावल गांव में बकाया बिजली का भुगतान के लिए नोटिस देने गए विद्युत निगम की टीम के साथ तीन युवकों ने मारपीट की। इसमें संविदा लाइनमैन घायल हो गया। घायल की ओर से तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विद्युत निगम के बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए चेकिंग अभियान और नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बकाया वसूली के लिए भी प्रयास विभाग की ओर से किया जा रहा है। चमरावल गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बकाएदारों की लिस्ट है।
बुधवार को निगम के जेई विनय कुमार चमरावल गांव में टीम के साथ बकाएदारों के यहां नोटिस देने के लिए जा रहे थे। बकाया बिजली भुगतान के लिए अभियान चलाया । जब वह चमरावल गांव पहुंचे तो कुछ युवक उनके पास पहुंचे और नोटिस का विरोध करने लगे। जब उन्होंने निगम की ओर से जारी नोटिस का हवाला दिया । इसके बाद कहासुनी हुई। आरोप है कि युवकों ने नोकझोंक कर मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में हरससिया निवासी संविदा लाइनमैन राज कुमार घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। बाद में विद्युत निगम के घायल कर्मचारी को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया और तीन युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। जेई विनय कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। विभाग के कार्य में बाधा पहुंचाई है। घायल राज कुमार की ओर से तहरीर दी।