{"_id":"61c08dcb12668329b228dd59","slug":"possession-removed-from-the-land-of-village-society-in-village-dundaheda-kahkra-news-mrt5698718154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव डूंडाहैड़ा में ग्राम समाज की भूमि से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव डूंडाहैड़ा में ग्राम समाज की भूमि से हटवाया कब्जा
विज्ञापन
गांव डूंडाहैडा मे ग्राम समाज की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाते एसडीएम अजय कुमार, पुलिस बल
- फोटो : KAHKRA
विरोध कर रही चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव डूंडाहैड़ा में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाने गई तहसील की टीम और पुलिस को विरोध का समाना करना पड़ा। महिला पुलिस कर्मियों ने विरोध कर रही चार महिलाओं को हिरासत में लिया। इसके बाद टीम ने जेसीबी से ग्राम समाज की भूमि पर बने भवन और चाहरदीवारी को ध्वस्त कराया।
गांव डूंडाहैडा में ग्राम समाज की भूमि पर एक परिवार ने चाहरदीवारी कराने के साथ ही कमरे का भी निर्माण करा लिया था। सोमवार को एसडीएम अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक राकेश शर्मा और लेखपाल संजीव राठी व कृष्णपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह, कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जब जेसीबी से चाहरदीवारी गिराना शुरू किया तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख महिला पुलिस कर्मी मौके पर बुलाई गई। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रही चार महिलाओं को हिरासत मे लिया। इसके बाद टीम ने ग्राम समाज की भूमि पर बनी चाहरदीवारी और कमरे को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करवाया। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि कब्जा हटवा दिया गया।
आरोप लगाया
दोघट। रहतना की ग्राम प्रधान मंजू देवी ने गांव के कुछ लोगों ने खलियान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।