{"_id":"62e6c99154b09d31603d045d","slug":"pond-overflows-in-bhitarla-patti-water-entered-the-houses-baghpat-news-mrt5992822100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भितरला पट्टी में तालाब ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भितरला पट्टी में तालाब ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। लूंब गांव में भितरला पट्टी में तालाब ओवरफ्लो होने से गांव के रास्तों और घरों में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
मनीष चौहान, बिल्लू कश्यप, पिंटू, गुलजार मलिक, नौशाद, मोनू ,भोपाल, करण आदि ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की जमीन पर गांव के लोगों का कब्जा है। काफी समय से तालाब की सफाई भी नहीं कराई गई है। जिसकी वजह से पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। बरसात होने पर समस्या और बढ़ जाती है। लोगों के घरों में तालाब का गंदा पानी भर जाता है। उन्होंने प्रशासन से कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। ग्राम प्रधान बहादुर सिंह का कहना है कि तालाब की सफाई व खोदाई के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। बजट जारी होते ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।