फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Polythene ban, cloth bags and paper bags caught pace

पॉलिथीन बैन, कपड़े के थैलों और पेपर बैग की बल्ले-बल्ले

Mon, 11 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Polythene ban, cloth bags and paper bags caught pace
फैक्ट्री में रखें पेपर के थैले - फोटो : BARAUT
बड़ौत। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा तो जनपद में कपड़े के बैग और पेपर बैग की मांग बढ़ गई है। पिछले 12 दिनों के अंदर ही जनपद में 50 से अधिक फैक्टरियों में कपड़े के थैले और पेपर बैग बनाने का काम शुरू हो गया है। कारोबार भी लाखों पर पहुंच गया।
विज्ञापन

प्लास्टिक को अलविदा कहने के लिए घर-घर पेपर बैग और कपड़ों के थैले बनाए जाने लगे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी रोजी-रोटी व आत्मनिर्भर बनने के लिए बड़े पैमाने पर इस काम में जुट गई है। गत एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग चुका है। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने से जहां जनपद में 80 से अधिक थोक विक्रेताओं व दुकानदारों को तकरीबन 30 से 40 लाख का नुकसान पहुंचा है। गोदामों में कूडे़ की तरह पॉलिथीन सड़ रही है। वहीं कपड़ों के थैले व पेपर बैग बनाने वालों की चांदी कट गई है।
विज्ञापन

पॉलिथीन बैन है, थैलों का उपयोग करो
संजय मूर्ति के पास पॉलिथीन थोक विक्रेता व्यापारी पिंटू जैन ने बताया कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अकेले पांच लाख का नुकसान पहुंचा है, जबकि जनपद में ऐसे बहुत से व्यापारी है, जिनके गोदामों में लाखों की पॉलिथीन कूडे़ की तरह सड़ रही है। उन्होंने दुकानों के बाहर पॉलिथीन बैन है, कृपया थैले का उपयोग करें जैसा स्लोगन लिखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 से अधिक जगहों पर बनाएं जा रहे कपड़े के थैले व पेपर बैग
कपड़े के थैले और पेपर बैग बनाने वाले नगर के व्यापारी सचिन के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही कपड़ों के थैलों व पेपर बैग की मांग बढ़ गई है। व्यापारी आशीष के अनुसार 12 दिनों के अंदर ही जनपद में 50 लाख से अधिक कपडे़ के थैले व पेपर बैग की ब्रिकी हो चुकी है और आए दिन मांग बढ़ रही है।
वर्ष 2018 में लाए थे मशीन, अब आई काम
दुकानदार आदिश जैन के अनुसार वर्ष 2018 में भी सरकार ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया था। जनपद के बहुत से व्यापारी, दुकानदार कपड़े से थैला बनाने और पेपर बैग बनाने की मशीन खरीद लाए थे, लेकिन उस समय पूर्ण रूप से पॉलिथीन पर प्रतिबंध न लगने की वजह से उन्हें अपनी मशीन बंद करनी पड़ी थी और मांग भी कम थे, लेकिन अब फिर से व्यापारियों व दुकानदारों ने मशीनों को चालू कर दिया है।
घर में ही बनाते हैं पेपर बैग
भाग्य लक्ष्मी महिला ग्राम संगठन से जुड़ी समूह सखी पूजा, मोनी, राजेंद्री, खूशबू बताती हैं कि घर पर प्रतिदिन न्यूज पेपर आता है, साथ ही सप्ताह में मैगजीन भी आती है। सोचा कि घर पर ही बैठकर पेपर बैग बनाने का काम शुरू किया जाए। साथ ही पड़ोस में रहने वाली महिलाएं भी मेरे घर आकर पेपर बैग बनाने का काम करती हैं।

सिलती हूं कपड़े की थैली
बावली गांव की रूबी बताती हैं कि जब प्लास्टिक बंद हुआ, मेरे पास बैग बनाने का काम बढ़ गया है। कई समाजसेवी संस्थाओं ने बैग बनाने का काम मेरे पास दिया है। प्लास्टिक को पूरी तरह बंद ही कर देना चाहिए। कई बार पॉलिथीन खाने से जानवरों की मृत्यु भी हो जाती है। बैग बनाना लोगों के लिए रोजगार की दृष्टि से भी बहुत अच्छा काम है।
जान लें पेपर बैग की अच्छाइयां
1. पेपर बैग 100 फीसदी री-साइकिल किए जा सकते हैं।
2. प्लास्टिक बैग बनाने की तुलना में पेपर बैग बनाने में कम ऊर्जा खपत होती है।
3. पेपर बैग पालतू या अन्य जानवरों के लिए उतने नुकसानदायक नहीं है, जितने कि प्लास्टिक बैग हैं।
4. पेपर बैग का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed