फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   polytechnic exam postponed

....20 से शुरू होने वाली पॉलीटेक्निक परीक्षा हुई स्थगित

Mon, 17 Jan 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
polytechnic exam postponed
विधानसभा चुनाव के बाद 15 मार्च से परीक्षा कराने की शासन ने जारी की तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोविङ-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर 20 जनवरी से शुरू होने वाली पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा स्थगित हो गई है। अब यह परीक्षा विधानसभा चुनाव के बाद 15 मार्च से शुरू होगी। इसे लेकर शासन स्तर से भी आदेश जारी हो चुका है।
शासन स्तर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत 20 जनवरी से शुरू होने वाली पॉलिटेक्निक संस्थानों की सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी है। अब 15 मार्च यानि विधानसभा चुनाव के बाद यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को ध्यान में रखते हुए 20 जनवरी 2022 से प्रारंभ होने वाली विषम सेमेस्टर/विशेष बैक पेपर/मल्टी प्वांइट इंट्री एंड क्रेडिट सिस्टम दिसंबर 2021 की परीक्षा को स्थगित किया गया है। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि अब यह परीक्षा 15 मार्च 2022 से प्रारंभ होगी। सम सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ करा दी गई हैं।
विज्ञापन

छात्र-अभिभावक कर रहे थे विरोध
कोरोना संक्रमण के बीच बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षा कराने की तैयारी थी, लेकिन कोविड के कारण विद्यार्थी और अभिभावक ऑनलाइन परीक्षा या फिर पर परीक्षा स्थगित कराने की मांग कर रहे थे। बोर्ड के रुख में कोई परिवर्तन नहीं आने के कारण निर्णय के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान तेज दिया था। ऐसे में सेमेस्टर परीक्षा के टलने की संभावना बढ़ गई थी। रविवार को हुई बैठक में पेपर स्थागित करने पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed