फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pollution spreading from factories, fines being imposed on farmers: Puran Singh

फैक्टरियों से फैल रहा प्रदूषण, किसानों पर लगा रहे जुर्माना: पूरण सिंह

Mon, 27 Nov 2023 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pollution spreading from factories, fines being imposed on farmers: Puran Singh
अमीनगर सराय। कस्बे में पहुंचे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होने तक सरकार का विरोध जारी रहेगा। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए उनका शोषण कर रही है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष पूरण सिंह रविवार को हिसावदा गांव में संगठन के कार्यकर्ता नवीन की माता के देहांत होने पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। इसके उपरांत उन्होंने अमीनगर सराय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पराली जलाने पर किसानों पर जुर्माना लगाया जा रहा है और करवाई की धमकी दी जा रही है। सरकार मिल और फैक्टरी से होने वाले प्रदूषण पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पेराई सत्र शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों का बकाया है और ऊर्जा निगम बिल के नाम पर किसानों को परेशान कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक, जिला अध्यक्ष कालूराम, परवेज अहमद, इरफान, नीरज कश्यप, मुकेश, सलीम, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed