फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Polling stations will be handed over to paramilitary forces, till Rasuka will be imposed on election disturbances

अर्द्धसैनिक बलों के हवाले रहेंगे मतदान केंद्र, चुनाव में गड़बड़ी पर रासुका तक लगेगी

Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Polling stations will be handed over to paramilitary forces, till Rasuka will be imposed on election disturbances
दोघट क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते जवान - फोटो : BAGHPAT
- 10 जोन और 106 सेक्टरों में बांटा गया जिला, यूपी के साथ महाराष्ट्र और बिहार पुलिस भी संभालेगी कमान
विज्ञापन

- 10-15 अर्द्धसैनिक बल के जवान व पुलिस कर्मी रहेंगे हर मतदान केंद्र पर, वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी
- 50 से ज्यादा स्पेशल टीम रहेगी संवेदनशील गांवों के लिए, हर थानाक्षेत्र में करीब 35 गाड़ियों में पुलिस टीम घूमती रहेगी
- 08 अंतर्राज्यीय बॉर्डर और 14 अंतर जनपदीय बॉर्डर पर मंगलवार रात से सभी गाड़ियां चेकिंग के बाद जिले में आएंगी
- 30 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया पुलिस ने, गड़बड़ होने पर सभी से निर्धारित राशि की वसूली होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं हो सके, इसलिए मतदान केंद्र अर्द्धसैनिक बल के जवानों के हवाले रहेंगे। जनपद को 10 जोन और 106 सेक्टरों में बांटा गया है। हर मतदान केंद्र पर 10-15 अर्द्धसैनिक बल के जवान व पुलिस कर्मी रहेंगे। वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। खास बात यह है कि यूपी के साथ महाराष्ट्र और बिहार पुलिस भी चुनाव में कमान संभालेगी। अगर किसी जगह मतदान में गड़बड़ी करने का प्रयास किया गया तो रासुका लगाने तक की कार्रवाई भी की जाएगी।
एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार जिले को 10 जोन व 106 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें 35 कंपनी व दो प्लाटून अर्द्धसैनिक बल, एक एएसपी, चार सीओ, 21 इंस्पेक्टर, 365 एसआई, 540 हेड कांस्टेबल, 2136 कांस्टेबल, 1934 होमगार्ड के अलावा महाराष्ट्र व बिहार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेगी। एसपी के अनुसार मतदान केंद्रों पर छोटे व बड़ों के आधार पर तय किया गया है और उसके अनुसार ही 10-15 जवानों की तैनाती रहेगी। छपरौली को सबसे संवेदनशील मानते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा।
विज्ञापन

--
106 सेक्टर मोबाइल व 50 स्पेशल टीम लगाई जाएगी
एसपी के अनुसार जिले में कुछ स्पेशल कलस्टर बनाए गए है। इनमें विशेष टीमें कानून व्यवस्था बनाने के लिए लगाई जाएगी। 50 विशेष टीम लगाई जाएगी तो 106 सेक्टर मोबाइल रहेगी। क्यूआरटी टीम के साथ ही हर थाने 35 गाड़ियां अतिरिक्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय व अंतर जनपदीय बॉर्डर पर हर गाड़ी की चेकिंग
पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर अंतर्राज्यीय बॉर्डर मानते हुए ककड़ीपुर, डूंडाहेड़ा, निवाड़ा, मवीकलां में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के दोनों सड़क, टांडा, छपरौली, बड़ौत की यमुना से सटी सीमा पर विशेष चेकिंग शुरू कराई है। सड़क बॉर्डर पर हर कार की चेकिंग की जा रही है तो यमुना बॉर्डर पर नाव से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अंतर जनपदीय भड़ल, धौली प्याऊ, हिंडन, बरनावा, सरौरा, डगरपुर आदि पर भी सभी गाड़ियों की चेकिंग कराई जा रही है।

30 हजार मुचलका पाबंद, गड़बड़ी पर सभी से वसूली होगी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि चुनाव को देखते हुए करीब 30 हजार को मुचलका पाबंद किया गया है। उन पर मुचलके की राशि लाखों में निर्धारित की गई है। अगर किसी तरह से शांति व्यवस्था बिगड़ती है तो उन पर कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली की जाएगी और मकान तक कुर्क किए जाएंगे। एसपी ने कहा कि अगर किसी को कोई वोट डालने से रोकता है या झगड़ा करता है तो वह 112 या उनके मोबाइल 9454400258 पर फोन करके शिकायत कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed