Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: कांग्रेस को मिल सकती है बागपत सीट, सपाइयों की बढ़ी चिंता

Wed, 25 Nov 2026 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
political news
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने कांग्रेस को जिन 26 विधानसभा सीटों की पेशकश की है, उनमें बागपत सीट भी शामिल है। इससे यह सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है और इससे टिकट की दावेदारी ठोक रहे सपा नेताओं की चिंता बढ़ गई है। अब सीट कांग्रेस को मिलने की स्थिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद के बेटे अहमद हमीद मैदान में कूद गए हैं।
विज्ञापन

बागपत विधानसभा सीट पर सपा के रवि बैंसला, बिल्लू प्रधान, संजीव त्यागी और राहुल अवाना दावेदारी पेश कर रहे हैं। ये सभी चुनाव को लेकर काफी समय पहले सक्रिय हो गए और टिकट के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं बड़ौत सीट पर शौकेंद्र तोमर तो छपरौली सीट पर वर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी अभी तक के दावेदार हैं।
विज्ञापन

इस बीच ही सपा ने गठबंधन में कांग्रेस को प्रदेश की उन 26 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी, जिनको वह कांग्रेस को देना चाहती है। इन सीटों में बागपत विधानसभा सीट भी शामिल है। ऐसे में बागपत सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे सपा नेताओं की चिंता बढ़ गई है और इसको लेकर सपा व कांग्रेस नेताओं में दिनभर हलचल रही। सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि सीट बंटवारे को लेकर उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है, वहीं से इस पर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत से कांग्रेस के नेता ठोकने लगे ताल
वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अनिल देव त्यागी को मैदान में उतारा था और उनको 1229 वोट मिले थे। तब सपा-रालोद गठबंधन में अहमद हमीद रालोद के प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरे थे और उनको 94,687 वोट मिले थे। तब वह भाजपा के योगेश धामा से केवल छह हजार वोट से हारे थे। अब अहमद हमीद कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं और बागपत सीट मिलती देखकर उन्होंने चुनाव के लिए ताल ठोक दी है।

मैं चुनाव जरूर लडूंगा : अहमद हमीद
कांग्रेस के प्रदेश सचिव अहमद हमीद ने कहा कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं प्रदेश में केवल 26 सीटें देने की पेशकश पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और 26 सीटें काफी कम है। यह पहले दौर की बातचीत है और इन सीटों में काफी बढ़ावा होगा। पदाधिकारी बातचीत करके इसका हल निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed