{"_id":"6ade068b66228e89ae042b36","slug":"political-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161198-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर के बहाने वोट चोरी कर रही सरकार : सनातन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर के बहाने वोट चोरी कर रही सरकार : सनातन
विज्ञापन
- सिंघावली अहीर गांव में सपा ने पीडीए एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया
- देवी-देवताओं को न मानना व्यक्ति का अपना मन, विधानसभा चुनाव में एकजुटता का आह्वान
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिया स्थित सपा कार्यालय में रविवार को पीडीए एवं महिला सम्मान कार्यक्रम किया गया। बलिया के सांसद सनातन पांडे ने कहा कि भाजपा एसआईआर के बहाने वोट चोरी करके उनका अधिकार छीन रही है, लेकिन सपा ऐसा नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को गड्ढे में डालने का काम किया है। इससे लगातार अर्थव्यवस्था खराब होती जा रही है। भाजपा पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने में लगी हुई। किसानों का कर्ज माफ करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और न ही युवाओं को रोजगार दिया जा रहा। इस देश में किसी को अपनी बात रखने का अधिकार नहीं है। यदि कोई अपना हक मांगता है तो उस पर प्राथमिकी दर्ज करा दी जाती है और लाठीचार्ज कराया जाता है। प्रदेश की जनता तानाशाही के कारण परेशान हो चुकी है और इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा।
उन्होंने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान को लेकर कहा कि देवी-देवताओं को मानना और न मानना व्यक्तिगत हो सकता है, सपा पार्टी की ऐसी सोच नहीं है। प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने महिलाओं को कंबल का वितरण किया और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, एसपी यादव, सीमा यादव, दौलतराम यादव और तरुण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों पर नाराजगी जताई
-पंचमुखी मंदिर में हुआ प्रबु़द्ध वर्ग सामाजिक समरसता सम्मेलन
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के पंचमुखी मंदिर में रविवार को प्रबु़द्ध वर्ग सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें समाज की एकता व भाईचारा कायम करने का संदेश देने के अलावा भाजपा की नीतियों पर कड़ी नाराजगी जताई गई।
सम्मेलन में सांसद सनातन पांडे ने कहा कि राम मंदिर से चढ़ावा चोरी करके सनातन को बदनाम करने का काम किया गया। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। समाज में एकता होनी जरूरी है। वहीं सर्व समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष एडवोकेट दीपक शर्मा ने कहा कि समाज को मजबूत करने के लिए आपसी मतभेदों को दूर करना जरूरी है।
इनके अलावा पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, त्यागी भूमिहीन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर मांगेराम सैनी, सुभाष पहलवान, शिखरचंद जैन, धनपाल सैनी, महेंद्र शर्मा, कार्तिक भारद्वाज और सक्षम शर्मा आदि उपस्थित रहे।