{"_id":"5f2d9b9e8ebc3e3cbe1c30be","slug":"policeman-stealing-bike-climbs-police-baghpat-news-mrt4950267188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चुराने वाला किशोर पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चुराने वाला किशोर पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि एसएसआई सुशील कुमार व टीकरी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश बघेल दोघट सूजती मार्ग चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। दोघट की ओर से बाइक लेकर आ रहे एक किशोर को रोक लिया गया। पूछताछ करने पर उसने बाइक को बामनौली के पास से चोरी करना बताया। अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले के अलावा शामली व हरियाणा से बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चार बाइक असारा टीकरी मार्ग रजबहे और एक बाइक टीकरी-सूजती मार्ग पर गन्ने के खेत से बरामद की। इंस्पेक्टर के मुताबिक किशोर अपने दो साथी अंकित पुत्र सतपाल व शिवम पुत्र राधा के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता था। उसके दोनों साथी मई माह में टीकरी के टिंकू पुत्र रामधन की हत्या मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने किशोर को न्यायालय में पेश किया है।
तीन वांछित गिरफ्तार
चांदीनगर। थाना पुलिस ने शुक्रवार को ढिकौली गांव से वांछित चल रहे दीपक शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। उधर, रमाला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बूढ़पुर गांव से वांछित चल रहे सागर पुत्र अनिल तथा बागपत कोतवाली पुलिस ने सरूरपुर चौकी के पास से वांछित टीटू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम पाबी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।