{"_id":"6248860746b6d239f44d892b","slug":"police-will-give-receipt-of-complaint-letter-in-front-of-camera-in-police-stations-baghpat-news-mrt5829028179","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में कैमरे के सामने शिकायती पत्र की रिसीविंग देगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में कैमरे के सामने शिकायती पत्र की रिसीविंग देगी पुलिस
विज्ञापन
बागपत। थानों में शिकायत देने को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप नहीं लग सकेंगे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने फरियादियों के लिए नई व्यवस्था शुरू कराई है। पहली बार ऐसा होगा कि थानों में कैमरे के सामने शिकायती पत्र की रिसीविंग दी जाएगी। इसकी व्यवस्था थानों में बनी शिकायत और हेल्प डेस्क पर की गई है। शिकायती पत्र की रिसीविंग होने का फायदा यह होगा कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती तो थाना पुलिस को जवाब देना होगा।
थानों में जब फरियादी कोई शिकायत लेकर जाता है तो पुलिस जांच करने की बात कहकर टरका देती है। प्रार्थना पत्र की रिसीविंग इसलिए नहीं दी जाती है, क्योंकि उसके पास सबूत हो जाता है कि उसने पुलिस के पास शिकायत की हुई है। ऐसे में शिकायत दबकर रह जाती है और उसपर कार्रवाई नहीं होती है। कई बार ऐसा भी होता है कि लोग थाने में जाने के बजाए सीधे अधिकारियों के पास चले जाते है और थाना पुलिस पर टरकाने का आरोप लगाते है। इन दोनों ही स्थिति में समस्या का समाधान करने के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने नई व्यवस्था शुरू कराई है। थानों में जब कोई फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचेगा तो उसकी एक कॉपी कार्रवाई के लिए थाने में रखी जाएगी और दूसरी कॉपी पर रिसीव लिखकर थाने की मुहर लगाकर वापस दी जाएगी। ऐसे में थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो उस रिसीविंग वाली कॉपी को अधिकारियों को दिखाने से जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को जवाब देना होगा। इसके साथ ही शिकायत डेस्क पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा, जिससे कोई पुलिस पर अभद्रता या टरकाने का आरोप लगाता है तो उसकी जांच कराई जा सके।
सात महीने में 3534 शिकायत पहुंची, 3135 का निस्तारण
बागपत जिले में चार सीओ और 11 थानों में सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक 3534 शिकायतें मिली है। इनमें से 3154 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है जबकि 380 लंबित है। इनमें सबसे ज्यादा बागपत व बड़ौत थाने में शिकायत आती है, लेकिन उनका तुरंत निस्तारण भी किया जा रहा है। इन शिकायतों का निस्तारण भी गलत तरीके से न हो, इसकी जांच के लिए भी पूरी व्यवस्था कर दी गई है। शिकायत करने वालों के पास एसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ से फोन किया जाता है। शिकायत प्रकोष्ठ की प्रभारी एसआई मधु अधिकतर फरियादियों के पास खुद फोन करके इसकी जांच करती है। एसपी नीरज कुमार जादौन भी फोन करके फरियादियों से पूछते है कि उनकी समस्या का निस्तारण हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
बागपत में पहली बार ऐसी व्यवस्था शुरू की गई है कि फरियादियों को थाने से शिकायती पत्र रिसीव करके दिया जाएगा। इसके लिए शिकायत डेस्क पर कैमरे भी लगवाए जा रहे है, जिससे किसी भी स्तर पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लग सके और शिकायतों का जल्द निस्तारण हो। - नीरज कुमार जादौन, एसपी