फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police will conduct polygraphy test of two accused

Baghpat News: दो आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराएगी पुलिस

Sat, 06 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 06 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police will conduct polygraphy test of two accused
बागपत। मेरठ जिले के खजूरी गांव में हुए दीपक हत्याकांड में पुलिस अब जेल में बंद दो आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराएगी। जिसकी न्यायालय से अनुमति मिल गई है और पुलिस ने 10-12 मई को जेल में बंद आरोपियों के पॉलीग्राफी टेस्ट की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

खजूरी गांव के रहने वाले धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी की सितंबर 2022 में गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी फैमीद और आसिफ को गिरफ्तार कर मृतक दीपक त्यागी का सिर बरामद किया था।
विज्ञापन

मगर मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए महापंचायत का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एसआईटी बनाकर जांच उसे सौंपी थी, जिसमें बागपत के एएसपी मनीष मिश्र, सीओ डीके मिश्रा, इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मुख्य विवेचक इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि दीपक त्यागी की हत्या में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि पांचवां आरोपी शाबाज फरार है।

उन्होंने बताया कि जेल में बंद हत्यारोपी आसिफ और फैमीद का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी गई थी। जिसकी अनुमति मिल गई है और अब उनका पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जाएगा। फरार पांचवें आरोपी शाबाज की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed