फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police thwarted panchayat took over command

पुलिस नाकाम, पंचायत ने संभाली कमान

Mon, 08 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Mon, 08 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police thwarted panchayat took over command
निरपुड़ा गांव में आर्यन हत्याकांड को लेकर आयोजित पंचायत में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भड़ल के आर्यन हत्याकांड में तमाम कोशिश के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पूछताछ के लिए पुलिस मुजफ्फरनगर के युवक को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन


गांव की पंचायत में पहुंचे युवक के मामा ने सोमवार शाम तक पूछताछ के लिए पहले पंचों और फिर उसे पुलिस को सौंपने की बात कही है। इस पर सोमवार को यहां होने वाली पंचायत स्थगित कर दी। भविष्य की रणनीति के लिए भड़ल गांव के पांच लोगों की कमेटी गठित की है। यही कमेटी पंचायत का फैसला लेगी। 

आर्यन हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस भड़ल गांव में लगातार दबिश दे रही हैं। यहां के कई युवक पुलिस की हिरासत में हैं। हत्याकांड के खुलासे, पुलिस की दबिशें और हिरासत में लिए गए निर्दोष युवकों को छोड़ने के मुद्दे पर रविवार को सत्यवीर सिंह के आवास पर चौगामा क्षेत्र की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता बाबा भोलर सिंह ने की। संचालन रमेश प्रधान ने किया। इसमें वक्ताओं ने आर्यन की हत्या की निंदा की।
विज्ञापन


 वक्ताओं ने कहा आर्य के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही है। कई युवक उठाए भी हैं। काफी दिनों से भड़ल में रह रहे मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव के युवक से पुलिस जानकारी जुटाना चाहती थी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस उसके मामा से पूछताछ कर चुकी है। पंचायत के बीच खड़े होकर पूर्व प्रधान ने कहा वह सोमवार तक पूछताछ के लिए युवक को पंचों को सौंप देंगे। इसके बाद पंच उसे पुलिस को दे सकते हैं। पुलिस को यदि युवक पर शक है तो उससे पूछताछ कर लें।

 इसमें चौगामा चौधरी कृषि पाल, राजेंद्र सिंह, विक्रम राणा, राजीव कुमार प्रधान, देवेंद्र प्रधान, वीरेंद्र राणा, डॉ. विनोद राणा, मा. सुखवीर सिंह, पप्पन राणा, नरेंद्र राणा, विक्रम प्रधान, राजीव, राजपाल गैडबरा, बी नारायण, सूबेदार प्रताप सिंह, मा. धर्मवीर सिंह, प्रेमपाल, निश्चय राणा और मास्टर मांगेराम उपस्थित रहे। 

पंचायत ने बुलाया, रविंद्र नहीं पहुंचे ः रविवार को पंचायत में आर्यन के पिता रविंद्र को बुलाया। पंचायत से मास्टर सुखवीर सिंह और राजीव को भेजा,  लेकिन रविंद्र और पूर्व प्रधान त्रिपाल ने आने से इंकार कर दिया। दोनों ने कहा पंचायत बुलाने से पहले उनसे कोई सहमति नहीं ली गई। हालांकि रविंद्र ने कहा सोमवार को पंचायत नहीं होगी। पुलिस अपना काम कर रही है।

गठित कमेटी की
आर्यन हत्याकांड में पुलिस की दबिश, निर्दोषों को छुड़ाने और पूरे मामले की निगरानी के लिए कमेटी गठित की । इसमें चौगामा चौधरी कृषि पाल राणा, विक्रम राणा, राजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, विक्रम प्रधान, धर्मेंद्र धनौरा, पप्पन राणा शामिल हैं। 


पंचायत के फैसले के लिए पंच
आर्यन हत्याकांड में चौगामा क्षेत्र के लोग क्या-क्या कार्रवाई करेंगे, इसके लिए भी कमेटी का गठन किया। मास्टर सुखबीर सिंह, राजीव कुमार, देवेंद्र प्रधान और महिपाल कश्यप की कमेटी बनाई है। पंचायत बुलाने का फैसला भी यही कमेटी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed