फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police team went to capture the killers

हत्यारोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम को घेरा

Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police team went to capture the killers
लुहारी गांव के आकाश हत्याकांड में पकड़ी गई आरोपी - फोटो : BARAUT
आकाश हत्याकांड
विज्ञापन

नोकझोंक और हंगामे का फायदा उठाकर फरार हुए हत्यारोपी
सोमवार को लुहारी, खेड़ा हटाना गांव और मधुबन कॉलोनी में दबिश देने गई थी पुलिस टीम
पुलिस ने चार महिला सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। राज्य स्तरीय पहलवान आकाश हत्याकांड में शामिल हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस ने रविवार को लुहारी, खेड़ा हटाना गांव और बड़ौत नगर की मधुबन कॉलोनी में दबिश दी। तीनों स्थानों पर पुलिस टीम को लोगों ने घेर लिया। नोकझोंक और हंगामा का फायदा उठाकर हत्यारोपियों फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए चार महिलाओं सहित आठ लोगों को सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली थी आकाश हत्याकांड में शामिल हत्यारोपी लुहारी व खेटा हटाना गांव में छिपे हुए है। सूचना पर पुलिस ने खेटा हटाना गांव मेें दबिश दी तो राजीव पुत्र धर्मपाल ने पुलिस को मकान के अंदर नहीं घुसने दिया। इस पर राजीव को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी अक्षय पुत्र तेजपाल की गिरफ्तारी के लिए उसके मकान पर दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी अक्षय दीवार कूदकर फरार हो गया। टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसके पिता तरस पाल ने रुकावट डाली। तरसपाल को भी हिरासत में ले लिया गया। यहां से टीम ने आरोपी सुमित पुत्र ऋषि की गिरफ्तारी के लिए लुहारी गांव में दबिश दी तो उसकी मां संतोष ने पुलिस को गुमराह किया। इसी का फायदा उठाकर सुमित मौके से भाग गया। पुलिस ने संतोष को भी हिरासत में लिया। इसी गांव के आरोपी राहुल पुत्र तेजपाल के मकान पर दबिश दी तो उसकी मां कमलेश पुलिस टीम को मकान के अंदर नहीं घुसने नहीं दिया। इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने उसकी मां कमलेश को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

लुहारी गांव में पुलिस टीम ने आरोपी विशाल पुत्र तेजवीर की गिरफ्तारी के लिए उसके मकान पर दबिश दी। उसके पिता तेजवीर और माता अनीता ने आरोपी को भगाने में उसकी मदद की। पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में ले लिया। यहां से टीम ने आरोपी अतुल की गिरफ्तारी के लिए नगर की मधुबन कालोनी में उसकी बुआ अनीता पत्नी प्रवीण निवासी लुहारी के घर पर दबिश दी। यहां भी टीम को अंदर नहीं घुसने दिया, इसका फायदा उठाकर आरोपी अतुल दीवार फांद कर वहां से भाग निकाला। पुलिस ने प्रवीण व अनीता को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि आरोपियों की मदद करने, उन्हें भगाने, शरण देने व सरकारी काम मेें बाधा डालने के मामले में चार महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

यह था मामला
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में 30 सितंबर की रात राज्य स्तरीय पहलवान आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने से उसका दोस्त भरत भी घायल हो गया था। भरत को दिल्ली रेफर किया गया था। इस मामले में आकाश के चाचा सर्वेश ने अतुल निवासी लुहारी, सुमित व अक्षय निवासीगण खेड़ा हटाना, विशाल निवासी लुहारी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed