फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police stopped the construction of the shrine

तनावपूर्ण मामला बढ़ता देख पुलिस ने मस्जिद का निर्माण कार्य रूकवाया

Thu, 17 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the construction of the shrine
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव की हिंदू बस्ती में एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा निजी भूखंड में धर्मस्थल का निर्माण कराए जाने को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गांव पहुंचकर अग्रिम आदेश तक निर्माण रुकवा दिया। माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

कोताना गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों ने मंगलवार को पहले तहसील और फिर डीएम कार्यालय पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया था। उन्होंने गांव मेें हिंदू बस्ती में एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा जबरन धर्मस्थल निर्माण किए जाने को लेकर आक्रोश जताया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण नहीं रोका गया तो गांव का माहौल खराब हो सकता है। उधर, मामला बढ़ता देख बुधवार को कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रिम आदेश तक निर्माण कार्य न करने की हिदायत दी। साथ ही गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात कर दी है। किसी भी कीमत पर गांव का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed