फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police stopped Kisan Janasandesh Yatra of Congress in Barsia

पुलिस ने बरसिया में रोक दी कांग्रेस की किसान जनसंदेश यात्रा

Wed, 30 Dec 2020 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police stopped Kisan Janasandesh Yatra of Congress in Barsia
बरसियां गांव में जनसंदेश पदयात्रा में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
कार्यकर्ताआें ने कांग्रेस के राष्ट्र के लिए दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बरसिया गांव में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जनसंदेश यात्रा निकाली गई। पुलिस ने यात्रा को गांव में ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांव में किसान, गरीब, मजदूरों को जागरूक कर कांग्रेस के राष्ट्र के लिए दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बरसिया गांव में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का देश के लिए निर्माण में भुलाया नहीं जा सकता। देश की आजादी में कांग्रेसियों ने अपनी शहादतें दी है और केंद्र सरकार कांग्रेस विहीन भारत के सपने देख रही है, जो कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के सामने बहुत चुनौतियों थी। कांग्रेस ने चुनौतियों को स्वीकारते हुए भारत राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कांग्रेस नहीं तो देश नहीं का नारा देते हुए लोगों से पार्टी से जुड़ने का आहवान किया। किसान जनसंदेश पदयात्रा गांव बरसिया से शुरू होकर मवीकलां में संपन्न होनी थी। सूचना पर पहुंची सिंघावली अहीर पुलिस ने यात्रा को बरसिया गांव में ही रोक दिया। कांग्रेस किसान जन संदेश पदयात्रा में ओंकार दत्त शर्मा, खिले राम गुर्जर, छपरौली विधानसभा प्रभारी चौधरी अनिल तोमर, जिला महासचिव डॉ राजीव सैन, वरिष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल पथौलिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हसमत चौधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यूनुस अल्वी, हाजी याकूब, चौधरी शमशाद, हकीकत चौधरी, जियाउल, शाहनवाज चौधरी, शाहरुख खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed