फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police scramble

पाबला में पुलिस से हाथापाई, हंगामा

Tue, 01 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police scramble
police fight - फोटो : अमर उजाला
बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव में विवादित प्लाट में रखी ज्वार की पुलियों को पुलिस ने रविवार की रात में हटवा दिया। सोमवार को सुबह के समय पुलिस फिर गांव में पहुंच गई और गाली-गलौज कर रुपये की मांग करने लगी। इससे ग्रामीण भड़क गए। सूत्रों के अनुसार  पुलिसकर्मी से लोगों की हाथापाई तक हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक गांव में एमएलसी की भूमि पर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने वहां ज्वार की पुली रख रखी थी। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध कर पुलिस से शिकायत की। रविवार की रात में पुलिस ने वहां पर पहुंचकर पुली को उठवा दिया। आरोप है कि सोमवार को सुबह के समय भी पुलिसकर्मी वहां दोबारा पहुंच गए और गाली-गलौज कर रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी देने लगे। 

विज्ञापन


इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक युवक से मारपीट कर दी। इसके बाद लोग भड़क गए। नाराज लोगों की पुलिस से हाथापाई हुई। लोगों का तो यहां तक कहना है कि एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई थी। इससे वहां हंगामा हो गया। मामला बढ़ता देखकर पुलिसकर्मी वहां से रफू चक्कर हो गए। गांव के सैकड़ों लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर अधिकारियों के पास जाने लगे। गांव के जिम्मेदार लोगों ने उनको समझा-बुझाकर शांत कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इतना होने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को वारदात के बारे में नहीं बताया। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी होने से मना किया। दूसरी तरफ सीओ राजवीर सिंह ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। 


महिला से मारपीट, अश्लील हरकतें

बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर कहा पड़ोस के लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें कर मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed