फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police romooved encroachment

पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

Wed, 31 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 31 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police romooved  encroachment
खेकड़ा में अतिक्रमण हटवाते सीओ संजीव सुमन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा संजीव सुमन एवं थानाध्यक्ष देवेंद्र विष्ठ ने मंगलवार की शाम छह बजे नगर में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। 
विज्ञापन


रेलवे रोड से अभियान शुरू कर पाठशाला मार्ग, तांगा स्टैंड, पांडव चौक, यादव चौक, मेन बाजार आदि से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया। इस दौरान पुलिस ने मार्गों पर दुकानदारों द्वारा किए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही मार्गों पर खडे़ दुपहिया और चुपहिया वाहनों के मालिकों को कहा यदि भविष्य में मार्ग पर वाहन खडे़ किए तो उन्हें सीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के मार्गों पर लावारिस हालत में खडे़ दुपहिया और चुपहिया वाहनों को सीज कर थाने भेजा। मार्गों के किनारे फलों की ठेली लगाने वाले सूचना मिलते ही अपनी ठेली लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान ने किया बाजार में पैदल मार्च 
ंखेकड़ा (ब्यूरो) । मंगलवार की रात्रि में आठ बजे    पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार खेकड़ा थाने में पहुंचे। इसके बाद पुलिस बल के साथ  खेकड़ा नगर के   मुख्य मार्गों एवं बाजारंों में पैदल मार्च करने के लिये निकले। उन्होंने मार्गों के किनारे एवं चौराहों पर खडे़ युवकों को फटकार लगा भगाया।


थ ही उन्होंने  नगर के बाजार में व्यापारियों से उनका हाल चाल पूछा और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा व्यापारियों को असामाजिक तत्वों से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि कोई परेशान करें तो तत्काल उन्हें फोन कर सूचना दें।  भयमुक्त होकर व्यापारी कार्य करें।  इस दौरान अनेक उपनिरीक्षक एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed