{"_id":"63e53e6e22352ded5d038687","slug":"police-removed-the-encroachment-challaned-38-people-baghpat-news-c-14-1-111667-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया, 38 लोगों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया, 38 लोगों के चालान काटे
Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
रटौल। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर कस्बे के मुख्य बाजार और बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले 38 लोगों के चालान भी काटे।
पुलिस टीम ने कस्बे के बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस को देखते दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदार बाहर रखा सामान समेटने में जुट गए। पुलिस ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले 38 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं।