फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police recruitment exam: On the last day, police caught one in Bijnor and two in Baghpat suspicious candidates

पुलिस भर्ती परीक्षा: आखिरी दिन बिजनाैर में एक बागपत मं दो संदिग्ध अभ्यर्थी पुलिस ने पकड़े

Sat, 31 Aug 2024 07:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/ बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/ बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 31 Aug 2024 07:07 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन वेस्ट यूपी के बागपत और बिजनाैर में तीन संदिग्ध पकड़े गए। बागपत में दो युवकों को पकड़ा गया है जबकि एक युवक को बिजनाैर में पकड़ा गया है यह दो बार परीक्षा में बैठ रहा था।

विज्ञापन
Police recruitment exam: On the last day, police caught one in Bijnor and two in Baghpat suspicious candidates
पुलिस भर्ती परीक्षा में चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन वेस्ट यूपी के बागपत और बिजनाैर में तीन संदिग्ध पकड़े गए। बागपत में जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहले ही पकड़ा जा चुका है युवक की आयु कागजों में भिन्न-भिन्न दर्ज है। पुलिस द्वारा मामले में कड़ी जांच व पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बड़ौत में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन भी दो संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ में आ गए। दोनों अभ्यर्थियों की आयु कागजों में मिलान नहीं कर रही है जिस कारण इन दोनों से कड़ी पूछताछ में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का शनिवार को अंतिम दिन था। बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल पुलिस टीम के साथ जांच कर रहे थे। इस दौरान द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थी चेकिंग के समय प्रकाश में आए। इन दोनों अभ्यर्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कागजात तथा एडमिट कार्ड में आयु मिलान नहीं खा रही थी।

दोनों अभ्यर्थियों को पुलिस ने अलग ले जाकर इनसे कड़ी पूछताछ की। अभी पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। इनके द्वारा दूसरे दस्तावेज भी मांगे गए हैं जिससे उनकी सही स्थिति का पता चल सके। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि दो अन्य अभ्यर्थी भी पुलिस द्वारा जांच में पकड़े गए। इनके एडमिट कार्ड और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग थे।

जांच और पूछताछ में इन अभ्यर्थियों द्वारा दूसरे दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, इसके बाद इन दोनों को छोड़ दिया गया। बता दें कि गत शुक्रवार को भी बड़ाैत के जैन स्थानक वार्षिक गर्ल्स इंटर कॉलेज से एक संदिग्ध अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया था। इसके भी शैक्षिक प्रमाण पत्रों में आयु एडमिट कार्ड से अलग थी। इस अभ्यर्थी शराफत निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

बिजनाैर में दो बार पुलिस भर्ती परीक्षा देते पकड़ा गया अभ्यर्थी
बिजनौर में पुलिस भर्ती परीक्षा में दो बार परीक्षा देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि छात्र बुलंदशहर का रहने वाला है। छात्र ने 30 अगस्त को मुजफ्फरनगर में परीक्षादी थी  और अब उसे बिजनाैर में परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया। यहां आर्य वैदिक कन्या इंटर स्कूल में परीक्षा देते हुए यह छात्र पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed