फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police reached Lucknow's Gurana Road case

लखनऊ पहुंचा गुराना रोड प्रकरण तो हरकत में आई पुलिस

Fri, 07 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police reached Lucknow's Gurana Road case
बड़ौत में गुराना रोड गली न. 8 में घरों से मकान बिकाऊ है को मिटाती महिला। - फोटो : BARAUT
अभियान चलाकर चार महिला समेत पांच लोग किए गिरफ्तार, दस किलो गांजा बरामद
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर लोगों ने दीवार पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’ मिटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गुराना रोड पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखने का मामला लखनऊ तक गूंजा तो शुक्रवार को पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने अभियान चलाकर चार महिला समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे दस किलो गांजा बरामद किया। उधर, पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर मोहल्लेवासियों ने अपने मकान की दीवारों पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’ मिटा दिया।
बता दें कि तीन दिन पूर्व गुराना रोड में दूसरे वर्ग के लोगों ने वीरेंद्र शर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि पथराव में 10 से अधिक लोगों को घायल हो गए थे। मोहल्लेवासियों ने इसके गांजा बिक्री का विरोध कराना बताया था। साथ ही अपने मकान की दीवारों पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिख दिया था। यह मामला लखनऊ तक गूंजा तो पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार की तड़के कोतवाल अजय शर्मा के नेतृत्व में गठित चार टीमाें ने गांजा तस्करों के मकान पर ताबड़तोड़ दबिश दी। चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दस किलो गांजा भी बरामद हुआ है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्करों में तौहिद पुत्र तैय्यब, हिना पत्नी आशु, रूकसार पत्नी सोनू, सीमा पत्नी तौहिद व शकीला पत्नी अख्तर निवासी गुराना रोड गली नंबर आठ शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर मोहल्लेवासियों ने अपने-अपने मकानों की दीवारों पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’ मिटा दिया। पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की। साथ ही पूर्णतया इस गोरखधंधे पर अंकुश लगवाने की मांग की। दबिश देने वाली टीम ने एसएसआई धुरेंद्र सिंह, महिला सब-इंस्पेक्टर साक्षी सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed