फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police personnel injected vaccine with enthusiasm

पुलिस कर्मियों ने उत्साह के साथ लगवाया टीका

Sat, 13 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police personnel injected vaccine with enthusiasm
बड़ौत सीएचसी पर टीका लगवाते सीओ आलोक कुमार - फोटो : BARAUT
- शुक्रवार को छह केंद्रों पर 11 सत्रों में हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

- 1188 में से 872 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार को छह केंद्रों पर 11 सत्र लगाकर कोरोना का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1188 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण करने का प्लान तैयार किया गया था। इनमें से 872 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। 316 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि सभी लाभार्थियों को 11 फरवरी को स्थान और समय के बारे में मेसेज भेजकर जानकारी दी दे गई थी। शुक्रवार को 316 वर्कर टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी व सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। बड़ौत सीएचसी में बृहस्पतिवार को छूटे लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। यहां दोनों सत्रों में 226 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

जिले में ऐसे हुआ टीकाकरण
केंद्र सत्र लाभार्थी टीकाकरण
जिला अस्पताल तीन 361 189
सीएचसी बागपत दो 236 179
सीएचसी बड़ौत दो 206 226
आस्था अस्पताल एक 100 57
मेडिसिटी एक 109 80
सीएचसी बिनौली दो 176 141
कुल 11 1188 872
छूटे लाभार्थियों का 15 व 22 को होगा टीकाकरण
बागपत। सीएमओ ने बताया कि प्रथम चरण में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का 15 फरवरी और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का 22 फरवरी को सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला संक्रमित
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में शुक्रवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला है। जिले में संक्रमितों की संख्या 2330 और दो केस एक्टिव है। अब तक संक्रमण से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed