फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police not presenting records of encounter files in court

मुठभेड़ की पत्रावलियों के अभिलेख कोर्ट में पेश नहीं रही पुलिस

Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police not presenting records of encounter files in court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। मेरठ में मुठभेड़ में मारे गए निरपुड़ा गांव के लाला उर्फ बृजपाल के परिजनों ने पुलिस पर कोर्ट के आदेश के बावजूद भी केस से जुड़ी पत्रावलियों के अभिलेख जमा नहीं कराने का आरोप लगाया है।

निरपुड़ा गांव निवासी ब्रजवीर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2002 में उसके भाई लाला उर्फ ब्रजपाल को मेरठ में पुलिस ने मुठभेड़ दिखाकर मार दिया था। इसकी सीबीसीआईडी द्वारा भी जांच की गई थी। वर्ष 2005 में 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये दिए थे। यह मुकदमा मेरठ न्यायालय में विचाराधीन है। इस मुकदमे से संबंधित पत्रावली गायब हो गई थी। न्यायालय ने मार्च 2021 में एसपी बागपत को पत्रावली संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। ब्रजवीर ने बताया कि पांच माह बाद भी पुलिस ने पत्रावली संबंधित अभिलेख न्यायालय में उपलब्ध नहीं कराए है। इस मामले में अभिलेख जल्द से जल्द न्यायालय में उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिससे उनको न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed