{"_id":"5742076f4f1c1bb515690e35","slug":"police-murder-case-put-on-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 23 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के केस को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। शूटर और छह नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे है। इनकी दहशत से पीड़ित परिवार अपने मकान में कैद हो गया है।
हेड मास्टर सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को स्कूल में तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन को लोगों ने घेरकर मौत के घाट उतार दिया था। दो शूटर भागने में कामयाब हो गए थे। इनमें से एक शूटर रोहित शेरपुर लुहारा अभी फरार चल रहा है।
इसके अलावा छह नामजद आरोपी पंकज पाराशर, दीपक, अवनीश, महेश, शांति और कौशल्या भी फरार है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास के दावे तो खूब करती है, लेकिन नतीजा शून्य है। मृतक मास्टर सतपाल शर्मा के बेटे सोनू की माने तो आरोपी लगातार धमकी दे रहे है। यहां तक की निर्धारित समय के अंदर खत्म करने का अल्टीमेटम दे रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी दहशत से पुलिस सुरक्षा मिलने के बावजूद पीड़ित परिवार अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपने मकान से बाहर निकलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।