फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police monitored the roofs with drones in Rataul

रटौल में पुलिस ने ड्रोन से की छतों की निगरानी

Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police monitored the roofs with drones in Rataul
जहांगीरपुरी प्रकरण के बाद बागपत जिले में भी अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा के बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दे रही है। बृहस्पतिवार को खेकड़ा पुलिस ने नगर पंचायत रटौल में ड्रोन से छतों की निगरानी की।

सीओ विजय कुमार चौधरी व खेकड़ा कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ नगरपंचायत रटौल में पैदल गश्त कर ड्रोन के जरिए घरों व छतों का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों को छतों पर किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि किसी की छत पर कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed