फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   police marched on foot

पुलिस ने पैदल मार्च किया

Fri, 13 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
police marched on foot
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर खेकड़ा में पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण करते एसपी नीरज कुमा? - फोटो : BAGHPAT
बागपत/छपरौली। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। थानेदारों ने अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग की गई तो होटलों व धर्मशालाओं में भी जांच की गई।
विज्ञापन

एएसपी मनीष मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को शहर में पुलिस ने पैदल मार्च किया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई तो कोई संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। इसके अलावा धर्मशाला में रहने वाले बाहरी लोगों के सामान की जांच की गई और होटलों में जाकर भी जांच की गई। इस दौरान इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, छपरौली में पुलिस ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च किया। लोगों से कहा गया कि किसी भी शरारती तत्व की जानकारी होते ही तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस दौरान छपरौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार, एसआई देवेंद्र दुबे, एसआई कन्छिद सिंह, अजहर खान, नारायण राय, सूर्य कुमार, योगेश कुमार, नरसिंह, हेमंत शर्मा, सुरजीत सिंह आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed