फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police kept alert on prayers offered in Ratol

रटौल में जुमे की नमाज पर पुलिस रही अलर्ट

Fri, 17 Jan 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Police kept alert on prayers offered in Ratol
चिलकाना में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : SAHARANPUR
रटौल में जुमे की नमाज पर पुलिस रही अलर्ट
विज्ञापन

बागपत/चांदीनगर। सीएए पर विरोध की आशंका के चलते जुमे की नमाज पर पुलिस पूरे दिन अलर्ट पर रही। मुस्लिम बहुल गांवों में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च किया।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के रटौल गांव में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट पर रहा। खेकड़ा एसडीएम राजपाल सिंह और सीओ दिलीप सिंह ने रटौल के गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। एसडीएम ने लोगों को जागरूक कर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी के विरोध में नहीं बल्कि सबके लिए समान हैं। रटौल गांव में मस्जिदों में शांतिपूर्ण नमाज अदा की गई। किसी तरह का कोई विरोध देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

बागपत में पुलिस ने चौकसी रखी और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराई। कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह का कहना है कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सूचना विभाग भी जागरूकता के लिए प्रचार सामग्री वितरित कर रहा है। नगर में पूरी तरह शांति रही। दोघट और दाहा क्षेत्र के बरनावा, पलड़ी और बड़ौत खेकड़ा में भी नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
थानाध्यक्ष को दी विदाई
चांदीनगर। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सिंधू को ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर दी विदाई। लोगों ने उनके व्यवहार की प्रशंसा की। प्रमोद गुर्जर, विपिन महेश्वरी, प्रधान जय भाटी, निर्दोष प्रधान और अजित बैसला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed