{"_id":"5e5feb488ebc3ef40f50becc","slug":"police-invoices-sharp-shooter-rakesh-kahkra-news-mrt4721743161","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आखिर दबोचा गया शार्प शूटर राकेश, पुलिस ने पूछताछ के बाद किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आखिर दबोचा गया शार्प शूटर राकेश, पुलिस ने पूछताछ के बाद किया चालान
Thu, 05 Mar 2020 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:05 AM IST
सार
एसटीएफ मेरठ एवं बागपत पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अनिल दुजाना गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अनिल दुजाना गैंग के शार्प शूटर राकेश दुजाना का चालान करती कोतवाली पुलिस।
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एसटीएफ मेरठ एवं खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम संयुक्त अभियान चलाकर अनिल दुजाना गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में मुठभेड़, जांबाज अफसरों ने एक बदमाश को मारी गोली, दूसरा चकमा देकर फरार
विज्ञापन
बीते मंगलवार देर शाम एसटीएफ मेरठ और खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने सूचना पर बड़ागांव के जंगल से शार्प शूटर राकेश दुजाना को गिरफ्तार किया था। आरोपी से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। राकेश पर बसी गांव निवासी ऋषिपाल पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस हमले में कपिल बसी का भी हाथ होने की बात सामने आई थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि राकेश को बुधवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/